Hanuman Chalisa

बजट के दबाव में चार दिन की बढ़त से लुढ़का शेयर बाजार

सोमवार, 30 जनवरी 2017 (17:26 IST)
मुम्बई। आम बजट को लेकर निवेशकों के सतर्कता बरतने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आव्रजन के संबंधी उठाए गए कदम से घरेलू शेयर बाजार ने लगातार चार कारोबारी दिवस की तेजी आज खो दी। 
घरेलू स्तर पर हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.12 फीसदी यानी 32.90 अंक लुढ़ककर 27,849.56 अंक पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) की निफ्टी 0.10 फीसदी यानी 8.50 अंक फिसलकर 8,632.75 अंक पर बंद हुआ।
                
आगामी बुधवार को आम बजट पेश होना है जिसे लेकर गत सप्ताह शेयर काफी तेजी में बंद हुए थे लेकिन  शरणार्थियों को लेकर ट्रंप की नीति के दबाव में आज बाजार गिरावट में ही खुले। अधिकतर एशियाई शेयर बाजार टूट गए। विश्लेषकों की राय में शरणार्थियों के संबंध में  ट्रंप की सख्त नीति का असर पूरी दुनिया के राजनीतिक तथा आर्थिक माहौल पर पड़ेगा।
 
सेंसेक्स 15.60 अंक लुढ़ककर 27,866.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 27,813.32 अंक के दिवस के निचले और 27,947.37 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ आखिरकार 32.90 अंक की गिरावट लेकर 27,849.56 अंक पर बंद हुआ।
         
सेंसेक्स की तरह निफ्टी का भी ग्राफ रहा और यह 5.70 अंक की गिरावट के साथ 8,635.55 अंक पर खुला। दिवस के दौरान यह 8,662.60 अंक के उच्चतम तथा 8,617.75 अंक के निचले स्तर को छूता हुआ कारोबार समाप्ति पर 8.50 अंक की गिरावट के साथ 8,632.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 55 में से 33 कंपनियों में बिकवाली और शेष 18 में लिवाली हुई। 
 
बड़ी और छोटी कंपनियों में मुनाफावसूली का जोर रहा जबकि मंझोली कंपनियों में लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.28 प्रतिशत यानी 36.22 अंक की बढ़त लेकर 13,000.95 अंक पर तथा स्मॉलकैप 0.32 अंक यानी 42.27 अंक लुढ़ककर 13069.85 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,967 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,164 हरे निशान में तथा 1,558 लाल निशान में रहीं जबकि 245 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)
Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख