dharma sangrah
✕

कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (20:11 IST)
Gold and Silver Price : कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपए गिरकर 77700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 2800 रुपए लुढ़ककर 91200 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो एक दिन पहले 94000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
मंगलवार को सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपए लुढ़ककर 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए गिरकर 77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
ALSO READ: महंगा होता सोना क्यों है निवेशकों की पहली पसंद, खरीदते समय क्या सावधानियां बरतें?
सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपए बढ़कर 75,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 754 रुपए बढ़कर 89,483 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, सुरक्षित निवेश के तौर पर प्रीमियम कम होने से बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम हो गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख