suvichar
✕

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (19:18 IST)
Delhi bullion market : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं। सोना 1,650 रुपए की जोरदार गिरावट के साथ 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया। चांदी की कीमत भी 2,900 रुपए लुढ़ककर 93,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग तथा विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातु की कीमतों में गिरावट आई।
ALSO READ: चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया
बुधवार को सोने की कीमत 1,650 रुपए गिरकर 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 81,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 2,900 रुपए लुढ़ककर 93,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को इसका भाव 96,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था।
 
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,650 रुपए गिरकर 79,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में इसका भाव 80,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के कारण कारोबारी धारणा कमजोर हुई और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा।
ALSO READ: धनतेरस के मौके पर 80 हजार पार पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोने में स्थिर से लेकर सीमित दायरे में कारोबार हुआ, क्योंकि बाजार प्रतिभागियों को आज रात फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे का इंतजार है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद लगाई जा रही है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 1.90 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,674.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पूंजी का प्रवाह जोखिम वाली संपत्तियों मसलन बिटकॉइन और शेयर बाजारों की ओर होने से सोने की निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में मांग घटी है। इससे सोने में गिरावट आई।
ALSO READ: Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर
गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर में उछाल ने कीमती धातुओं के मूल्य को और प्रभावित किया। वैश्विक बाजारों में चांदी 0.24 प्रतिशत गिरकर 31.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख