suvichar
✕

सोना लुढ़का, चांदी में टिकाव

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (16:21 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त तेजी के बावजूद घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 50 रुपए फिसलकर 29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर
आ गया। चांदी हालांकि, 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर टिकी रही।
 
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गयी। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 6.15 डॉलर चढ़कर 1,297 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा भी 4.8 डॉलर चमककर 1,302.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 17.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक बीते सप्ताह अमेरिकी प्रांत व्योमिंग के जैक्सल होल में आयोजित आर्थिक नीति सम्मेलन  में फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष मारियो द्रागी द्वारा मौद्रिक नीति की रणनीति पर चुप्पी साधने से डॉलर पर दबाव पड़ा है।
 
विश्लेषकों का कहना है कि आज डॉलर की तुलना में यूरो ढाई साल से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर पर चक्रवाती तूफान हार्वी की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव की चिंता का असर भी पड़ा है।
 
उनके मुताबिक उत्तर कोरियो से जारी तनातनी के बीच नाफ्टा से पल्ला झाड़ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड 
ट्रंप की ताजा धमकी से इस सप्ताह सोना हाजिर 1,300 डॉलर प्रति औंस के पार भी जा सकता है। वैश्विक परिदृश्य में राजनीतिक उथलपुथल अभी हावी है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु को बल मिल रहा है। हालांकि घरेलू स्तर पर पीली धातु की मांग अभी शिथिल है, जिससे इसकी कीमतों में यहां गिरावट आई है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वायुसेना की कमान तक, कौन हैं नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

इंदौर में सजा संस्कृति और स्वाद का मेला: मराठी 'जत्रा' में उमड़ी भारी भीड़

अगला लेख