sundarkand
✕

अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, मोदी सरकार में GDP 8 प्रतिशत के पार

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (09:39 IST)
नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2 प्रतिशत बढ़ा है। मैन्यूफैक्चरिंग और फार्मा सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से यह ग्रोथ हुई है। यह पिछले 2 साल में सबसे ऊंची विकास दर है। शुक्रवार को सरकार ने जीडीपी के आंकड़े जारी किए। इससे पहले 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी में सर्वाधिक तेज वृद्धि हासिल की गई थी। तब जीडीपी 9.3 प्रतिशत रही थी।


पिछली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 प्रतिशत रहा था, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.59 प्रतिशत थी। मैन्यूफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी, गैस, वॉटर सप्लाई व अन्य यूटिलिटी सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन, डिफेंस और अन्य सेवाओं ने 7 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है।

2011-12 की स्थिर कीमतों के आधार पर 2018-19 की पहली तिमाही में देश की अनुमानित जीडीपी 33.74 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछले साल की पहली तिमाही में 31.18 लाख करोड़ रुपए थी। इस तरह 8.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई है। गौरतलब है कि सरकार ने 2015 में जीडीपी गणना के लिए बेस ईयर को 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख