ramcharitmanas
✕

क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, जानिए इससे जुड़ी 10 काम की बातें

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (08:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अगस्त को बहुप्रतीक्षित भारतीय डाक के भुगतान बैंक आईपीपीबी का शुभारंभ करेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रत्येक जिले में कम से कम एक शाखा होगी और यह ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।
 
 
क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक देश का पहला ऐसा बैंक हैं जो घर बैठे पैसा निकालने और जमा करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें आप 1 लाख रुपए तक ही जमा कर सकेंगे। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से आप किसी तरह का लोन नहीं ले सकेंगे। ना तो क्रेडिट कार्ड जारी होगा ना ही FD अकाउंट खोला जाएगा।
 
 
जानिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़ी 10 खास बातें... 
* बैंक की 2 शाखाएं पहले से परिचालन में हैं, शेष 648 शाखाएं देश के प्रत्येक जिले में शुरू की जाएंगी।
* आईपीपीबी 1.55 लाख डाकघर शाखाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएगा। 
* आम बैंक जहां सेविंग अकाउंट पर लगभग 4 फीसदी ब्याज देते हैं, वहीं IPPB सेविंग अकाउंट पर 5.5  फीसदी ब्याज मुहैया कराएगा
* अब बैंक में पैसा जमा करने और निकासी के लिए आपको बैंक या एटीएम नहीं जाना होगा। बैंक से संबंधित सभी सेवाओं के लिए बैंक आपके द्वार आएगा।
* ‘आपका बैंक आपके द्वार’ मिशन के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पूरे देश में घर-घर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में सक्षम होगा।
* पेमेंट बैंक सिर्फ सेविंग अकाउंट और चालू खाता की सुविधा ही देते हैं। लेकिन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तो चालू खाते की सुविधा भी नहीं है। हालांकि आगे चलकर ये सुविधा जोड़ी जा सकती है।
* सरकार इस साल के अंत तक 1.55 लाख डाकघर शाखाओं को आईपीपीबी सेवाओं से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क अस्तित्व में आएगा जिसकी गांवों के स्तर तक मौजूदगी होगी।
* इसके अतिरिक्त डाकघरों में 3,250 एक्सेस पॉइंट होंगे और साथ ही 11,000 डाकिए होंगे। ये डाकिए ग्रामीण और शहरी इलाकों दोनों में घर के दरवाजे पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
* डाक सेवकों को आईपीपीबी के मुनाफे की रकम में से 25 प्रतिशत कमीशन के तौर पर भी दिए जाने की योजना है।
* आईपीपीबी को 17 करोड़ डाक बचत बैंक खाते को अपने खाते से जोड़ने की अनुमति है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख