sundarkand

भारत के लिए वृहद आर्थिक परिदृश्य बड़ा जोखिमभरा

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (23:25 IST)
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी फिच ने वृहद आर्थिक मोर्चे पर जोखिमों को देखते हुए भारत की रेटिंग को फिलहाल स्थिर परिदृश्य के साथ 'बीबीबी-' बनाए रखने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। फिच की यह रेटिंग निवेश कोटि में सबसे नीचे है। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि भारत के लिए वृहद आर्थिक परिदृश्य बड़ा जोखिमभरा है।
 
 
फिच ने बयान में कहा कि भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि के 2017-18 के 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 2018-19 में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है लेकिन अगले 2 वित्त वर्षों में वृद्धि दर घटेगी।
 
फिच की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय स्थिति कठिन होने, वित्तीय क्षेत्र की बैलेंस शीट की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में वृद्धि दर के घटने का जोखिम है। एजेंसी का अनुमान है कि अगले 2 वित्त वर्षों में वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी।
 
उसने कहा है कि वृहद आर्थिक परिदृश्य बड़ा जोखिमभरा है। कर्ज कारोबार में वृद्धि कम होने से बैंकिंग और गैरबैंकिंग वित्तीय क्षेत्र के लिए दिक्कतें बढ़ेंगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख