Hanuman Chalisa
✕

फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बार बढ़ाई ब्याज दर, उठाया 3 दशक में सबसे आक्रामक कदम

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (15:49 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दर में लगातार दूसरी बार 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आसमान छूती महंगाई को काबू में लाने के लिए केंदीय बैंक द्वारा उठाए गए कदमों को तीन दशक में सबसे आक्रामक माना जा रहा है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा कि मुझे नहीं लगाता कि अभी अमेरिका मंदी से जूझ रहा है।
 
फेडरल रिजर्व के इस कदम से उपभोक्ता एवं कारोबारी ऋण पर सवा दो से ढाई प्रतिशत तक का असर पड़ेगा। यह 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
अमेरिका में मुद्रास्फीति 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है जो 41 वर्षों में सबसे तेज वार्षिक दर है। फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में बढ़ोतरी से आवास, वाहन और कारोबारी ऋण महंगा हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ता और कंपनियां कर्ज लेने के बाद खर्च कम करेंगी, जिससे मुद्रास्फीति को नीचे लाने में मदद मिलेगी।
 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ऐसे समय कर्ज महंगा किया है जबकि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। ऐसे में इस साल बाद में या अगले वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का खतरा भी पैदा हो सकता है। 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख