Hanuman Chalisa

FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी, अन्य बैंकों के भी वृद्धि किए जाने की संभावना

गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रेट बढ़ा दिए हैं। उम्मीद की जा रही है आने वाले दिनों में बाकी बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं नए एफडी रेट्स।
 
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी के मामले में '1 साल व इससे ज्यादा लेकिन 2 साल से कम' मैच्योरिटी पीरियड की एफडी पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। पहले इस अवधि की एफडी पर ब्याज दर 5 फीसदी थी, जो 15 जनवरी 2022 से 5.10 फीसदी सालाना हो गई है। सीनियर सिटीजन को अब इस अवधि की एफडी पर 5.60 फीसदी सालाना का ब्याज हासिल होगा, जो पहले 5.50 फीसदी था।
 
बैंकर और इकॉनॉमिस्ट का मानना है कि क्रेडिट ग्रोथ में तेजी आने के कारण इन बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अब आगे अन्य बैंक भी ऐसा करेंगे। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि क्रेडिट ग्रोथ कैसी रहती है? यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में तेजी का दौर शुरू हो गया। इसके लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

जर्मनी: 23 सालों में सबसे जानलेवा रहा जून का महीना

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

अगला लेख