Daily Horoscope
✕

ईवी स्टार्टअप का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच, जानिए क्‍या है कीमत

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (00:27 IST)
नई दिल्ली। ईवी स्टार्ट अप बैटरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रा.लि. ने इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल लांच किया है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर के मॉडल को एलवोईवी का नाम दिया है। यह स्कूटर 59,900 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर 6 रंगों में उपलब्ध है। ये मॉडल महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात आदि में बैटरी के स्टोर्स एवं एमज़ॉन इंडिया पर उपलब्ध होंगे।

इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक, रिमोट की, एंटी थेफ्ट अलार्म, रिवर्स गियर, व्हील इम्मोबिलाइजर, 10 एम्पीयर फास्ट चार्जर, 2 घंटे का चार्जिंग टाइम और 3 वर्ष की वारंटी युक्‍त डिटैचेबल लीथियम फेरो फास्फेट बैटरी हैं जो चालक को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। इसमें एलईडी डिस्पले और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतरीन लुक प्रदान करता है।

कंपनी के अनुसार, बैटरी के संस्थापक निश्चल चौधरी ने इस मौके पर कहा, हमने पिछले साल जून में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी-1 का लांच किया था, जो प्रीमियम मिड-सेगमेंट का उत्पाद है। पिछले 7 महीनों में कंपनी ने 6 राज्यों में 50 से अधिक डीलर तक अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार किया है। इन राज्यों में दक्षिण भारत के राज्य, महाराष्ट्र और गुजरात शामिल हैं।

उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि एलवोईवी के लांच के साथ अपने मौजूदा डीलरों की संख्या को दोगुना कर लेंगे। यह अगली 2 तिमाहियों में नए क्षेत्रों उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी हमारे विस्तार में मदद करेगा। यह स्कूटर 59,900 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर 6 रंगों में उपलब्ध है। ये मॉडल महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात आदि में बैटरी के स्टोर्स एवं एमज़ॉन इंडिया पर उपलब्ध होंगे।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख