dharma sangrah
✕

डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बढ़ेगी महंगाई...

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (11:32 IST)
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को एक बार फिर से भारी गिरावट के साथ खुला है। इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 45 पैसे टूटकर 72.18 के स्तर पर खुला है।


पिछले कारोबारी दिवस रुपया 71.73 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपए के 72 के स्तर पार पहुंचने का असर क्रूड के आयात पर हो सकता है। भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड आयात करता है। ऐसे में डॉलर की कीमतें बढ़ने से इनके इंपोर्ट के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

इंपोर्ट महंगा होगा तो ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ता है। खाने-पीने की चीजों और दूसरे जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में डीजल महंगा होते ही इन सारी जरूरी चीजों के दाम बढ़ेंगे।

अगर पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए तो पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ साबुन, शैंपू, पेंट इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी, जिससे ये उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं। ऑटो इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी। साथ ही डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ने का डर रहता है। इससे सीधा असर महंगाई पर होता है। 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख