ramcharitmanas

अब हीरा कारोबार पर मंदी की मार, 4 साल से बेहाल है यह 'चमचमाता' कारोबार

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (15:09 IST)
सूरत। भारत में कई सेक्टरों पर मंदी का असर देखा जा रहा है। सरकार भी इन सेक्टर्स की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। ऑटो मोबा‍इल, बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रचर और लॉजिस्टिक सेक्टर्स को मंदी से उबारने के लिए राहत पैकेज के साथ ही कई घोषणाएं की गई हैं। बहरहाल अब हीरा कारोबार भी मंदी की चपेट में दिखाई दे रहा है।
 
2016 से ही हीरा कारोबार मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। इस वर्ष नोटबंदी ने कारोबार ठप कर दिया था, 2017 में GST ने हाल बेहाल कर दिया, 2018 में नीरव मोदी मामले ने खेल और बिगाड़ दिया और अब मंदी के संकेत मिल रहे हैं।  
 
ALSO READ: क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं सोने के दाम, जानिए 5 बड़े कारण
सूत्रों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस वित्त वर्ष के शुरुआती 4 माह में देश के हीरा कारोबार में 15.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही जुलाई में कट पॉलिश हीरे का निर्यात 18.15 फीसदी घट गया है।
 
गुजरात में 20 लाख लोग हीरे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में आर्थिक मंदी की वजह से 40 फीसदी फैक्टरियों पर ताले गए और कई फैक्टरियों में केवल एक पाली में काम हो रहा है। इस वजह से यहां लगभग 60 हजार लोग बेरोजगार हो गए।
 
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में भारतीय हीरों की मांग तेजी से कम हो रही है। चीन में हीरों की मांग 20 फीसदी कम हुई है जबकि खाड़ी देशों, यूरोप और अमेरिका में भी इसकी मांग घटी है। 
ALSO READ: गिर रहे हैं Mutual Funds के दाम, क्या करें, क्या ना करें
 
हीरा उद्योग में आ रही मंदी की वजह से कई मजदूर अपनी जान दे चुके हैं। पिछले एक महीने में हीरा उद्योग में बेरोजगारी की वजह से 5 लोगों की जान जा चुकी है।
 
एक तरफ सोने की दमक बढ़ती जा रही है 40 हजार के करीब है। दूसरी ओर चांदी भी चमकती हुई 46500 के पार पहुंच गई। ऐसे में हीरा कारोबार की यह दुर्दशा खासी तकलीफदायक है। इस उद्योग से जुड़े लोगों को भी सरकार से मदद की सरकार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख