suvichar
✕

त्योहारी मांग बढ़ने से सोना 241 रुपए चढ़ा, चांदी 161 रुपए चमकी

Updated: शनिवार, 14 नवंबर 2020 (00:01 IST)
नई दिल्ली। दीवाली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 241 रुपए बढ़कर 50,425 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को सोना 50,184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 161 रुपए की तेजी के साथ 62,542 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

इससे पहले गुरुवार को चांदी 62,381 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है। वैश्विक बाजार में सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस हो गया तथा चांदी 24.32 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, कोरोनावायरस (Coronavirus) के संभावित टीके को लेकर लोगों की उम्मीदों को वैश्विक स्तर पर इस महामारी की बढ़ती संख्या से कुछ झटका लगा और आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताओं के बढ़ने से सोने की कीमतों में स्थिरता दिखाई दी।
उन्होंने कहा कि बाजार में बहुत अधिक डर है, क्योंकि अमेरिका के कई राज्यों में कोरोनोवायरस के मामले दोगुने हो गए हैं, जिसकी वजह से बहुमूल्य धातुओं की लिवाली बढ़ गई।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख