ramcharitmanas
✕

सोने में 454 रुपए की तेजी, चांदी 751 रुपए उछली, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (20:57 IST)
नई दिल्ली। रुपए की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोने (Gold) का भाव मंगलवार को 454 रुपए बढ़कर 51,879 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी (Silver) भी 751 रुपए के उछाल के साथ 63,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी दिवस में सोना 51,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह सर्राफा बाजार में चांदी भी 751 रुपए के उछाल के साथ 63,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 62,376 रुपए प्रति किग्रा रही थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 454 रुपए की तेजी आई।मंगलवार को रुपए का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 रुपए प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.25 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।(भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

इंदौर जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई, 2,000 का स्पॉट फाइन, निजी बोरिंग पर रोक

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

अगला लेख