Daily Horoscope
✕

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, वैश्विक गिरावट का दिखा असर

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (18:02 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिखने लगा है, जहां सोना और चांदी दोनों में गिरावट का रुख बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर आज 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,947.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

इस दौरान अमेरिकी सोना वायदा 0.92 फीसदी फिसलकर 1,938.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 3.58 फीसदी लुढ़ककर 26.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। घरेलू स्तर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में शुक्रवार को सोना 0.98 प्रतिशत गिरकर 52,411 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

इस दौरान सोना मिनी ने 0.94 प्रतिशत लुढ़ककर 52,646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया। चांदी 3.74 प्रतिशत फिसलकर 68,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर और चांदी मिनी 3.62 प्रतिशत गिरकर 68,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।(वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख