dharma sangrah
✕

बिहार की जेल में 224 कैदी Corona से संक्रमित, कारागार परिसर में दहशत

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (19:35 IST)
अररिया (बिहार)। बिहार की अररिया जिला कारागार में पिछले कुछ दिनों में 224 कैदियों में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे कारागार परिसर में दहशत व्याप्त है। क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जिला जेल में कोरोना संक्रमण के सामने आए इन मामलों ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अररिया के सिविल सर्जन एमपी सिंह के अनुसार कुल 224 कै​दियों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंह ने बताया कि 182 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि की रिपोर्ट बुधवार की रात आई है, इससे एक दिन पहले 42 अन्य कैदी संक्रमित पाए गए थे। इससे कारागार परिसर में दहशत व्याप्त है।

जेलर प्रमोद दास ने बताया, इस जेल की क्षमता 600 कैदियों की है। लेकिन इस समय यहां 706 कैदी हैं। उन्होंने कहा कि जेल का लगभग प्रत्‍येक तीसरा कैदी कोरोनावायरस से संक्रमित है जो कि चिंता का विषय है। अररिया के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने कहा, जेल में भीड़ कम करने के लिए हमलोग कदम उठा रहे हैं। कुछ पुरुष एवं महिला कैदियों को समस्तीपुर के पूर्णिया एवं दलसिंहसराय में भेजा जा रहा है।

इससे सामाजिक मेलजोल की दूरी के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी।बिहार के उत्तर पूर्व इलाके में स्थित अररिया जिले में गुरुवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1549 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 784 मरीजों का इलाज चल रहा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल संक्रमितों की संख्या 94,459 हो गई है जिसमें 484 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में वायरस से स्वस्थ होने की दर 66.17 प्रतिशत है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख