Daily Horoscope
✕

मांग बढ़ने से सोना 311 रुपए चमका, चांदी लुढ़की

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (17:19 IST)
नई दिल्‍ली। ऊंची लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 311 रुपए चढ़ गया। रुपए में गिरावट ने इसमें और मदद की और यह 40241 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मंगलवार को सोना भाव 39930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी का भाव 468 रुपए गिरकर 35948 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 311 रुपए चढ़ गया। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना भाव में बढ़त का प्रभाव है। दिन में कारोबार के दौरान रुपए में 13 पैसे की गिरावट थी।

इससे भी देश में सोने का भाव तेज हुआ। हालांकि चांदी का भाव 468 रुपए गिरकर 35948 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। मंगलवार को यह 36416 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1490 डॉलर और 12.38 डॉलर प्रति औंस रहे। इस बीच सेंसेक्स 1709.58 अंक गिरकर 28869.51 अंक पर बंद हुआ।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख