Daily Horoscope
✕

वैश्विक दबाव से सोना और चांदी हुए कमजोर, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (17:30 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 215 रुपए लुढ़ककर 44600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 312 रुपए की गिरावट के साथ 46838 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 7.70 डॉलर टूटकर 1635.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर फिसलकर 1638.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में आई गिरावट के बीच निवेशक कम भाव पर पूंजी बाजार में निवेश के लिए सोने की बिकवाली कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर गिरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 215 रुपए की गिरावट के साथ 44600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 44430 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। 8 ग्राम वाली गिन्नी 3600 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 34000 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई।

चांदी हाजिर 312 रुपए लुढ़ककर 46838 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 907 रुपए टूटकर 45343 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई के भाव पर स्थिर रहे। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख