biodatamaker

चांदी में बड़ी गिरावट, 1700 रुपए लुढ़की, सोना भी टूटा

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (16:08 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1700 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 2 महीने से अधिक के निचले स्तर 46800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना भी 100 रुपए फिसलकर 43720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

विदेशों में शुरुआत में सोने-चांदी में तेजी रही, लेकिन बाद में निवेशकों की मुनाफा वसूली से इनकी चमक फीकी पड़ गई। चांदी में रही पौने 2 फीसदी की गिरावट से स्थानीय बाजार में भी सफेद धातु दबाव में रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, चांदी हाजिर 0.49 डॉलर यानी 2.76 प्रतिशत लुढ़ककर 17.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोना हाजिर 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,633.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.10 डॉलर की गिरावट में 1633.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। स्थानीय बाजार में सोने की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए टूटकर 43,20 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। यह 20 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।

सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 43550 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। 8 ग्राम वाली गिन्नी 31200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। चांदी हाजिर 1700 रुपए फिसलकर 46800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

यह 23 दिसंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा भी 1726 रुपए उतरकर 45258 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए टूटकर क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई पर रहे।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

अगला लेख