dharma sangrah
✕

कोरोना के असर से सोने में आया बड़ा उछाल, 44640 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (17:19 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस 'कोविड-19' के बढ़ते संक्रमण के कारण विदेशों में सोमवार को पीली धातु में ढाई प्रतिशत से अधिक का उछाल रहा, जिससे घरेलू बाजार में भी सोना 620 रुपए चमककर 44640 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 300 रुपए की मजबूती के साथ 50150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो साढ़े 5 महीने का उच्चतम स्तर है।

स्थानीय बाजार में यह लगातार दूसरा दिन है जब सोने में बड़ा उछाल देखा गया है। 2 दिन में इसकी कीमत 1795 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी 300 रुपए की मजबूती के साथ 50150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो साढ़े 5 महीने का उच्चतम स्तर है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर आज 38.05 डॉलर की छलांग लगाकर 1681.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 36.7 डॉलर की बढ़त में 1685.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.28 डॉलर की मजबूती के साथ 18.74 डॉलर प्रति औंस रही।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 0.1 प्रतिशत के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमान के बाद निवेशक पूंजी बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। वे पूंजी बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की खरीद कर रहे हैं। इससे सोने के दाम में जबरदस्त तेजी आई है। 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख