suvichar
✕

सोने में 233 रुपए की गिरावट, चांदी भी फिसली

Updated: सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (16:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना हाजिर का भाव 233 रुपए की गिरावट के साथ 41565 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी प्रकार चांदी भी 157 रुपए फिसलकर 47170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 41798 रुपए पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी के इस बयान के बाद सोना नरम पड़ गया कि कोरोना वायरस की रोकथाम और इसके मरीजों का उपचार किया जा सकता है।

वैश्विक बाजारों में सोना 24 कैरेट के हाजिर सौदे के भाव में 233 रुपए तक की गिरावट आई। इसी प्रकार चांदी भी 157 रुपए फिसलकर 47170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 47327 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1579 डॉलर प्रति औंस पर नरम चल रहा था, जबकि चांदी का भाव 1774 डॉलर प्रति औंस पर पिछले दिवस के स्तर पर अपरिवर्तित थी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे 1.10 लाख लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 MW की परियोजना के खिलाफ हिंसा, NHPC ऑफिस और पुलिस स्टेशन में आगजनी, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

अगला लेख