Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग से सोना 320 रुपए चढ़ा, चांदी 840 रुपए चमकी

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (18:06 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी तथा स्थानीय जेवराती मांग में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 320 रुपए चमककर 41770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 840 रुपए की बड़ी बढ़त के साथ 48300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं। 

यह दोनों कीमती धातुओं का 8 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 10.70 डॉलर चमककर 1,571.35 डॉलर प्रति औंस हो गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की बढ़त में 1,571.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरोप में नोवेल कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने से निवेशकों का विश्वास पूंजी बाजार में कमजोर हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इससे सोने के दाम में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 18.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख