Hanuman Chalisa
✕

सोने में रही लगातार तीसरे दिन तेजी, चांदी 600 रुपए लुढ़की

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (17:17 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 40 रुपए चमककर करीब 6 सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। औद्योगिक मांग उतरने से और विदेशों में रही गिरावट के कारण चांदी 600 रुपए लुढ़ककर करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की बढ़त में 1,484.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के तौर-तरीकों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इस संबंध 2 दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है जिसमें यह तय किया जाना है कि ब्रेग्जिट किसी समझौते के साथ होगा या बिना किसी समझौते के। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 0.06 डॉलर लुढ़ककर 17.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

इंदौर क्‍यों ‘मुक्‍त’ नहीं हो पा रहा ट्रैफिक जाम से, कब तक लापरवाह सिस्‍टम का दंश भुगतेगी आम जनता?

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख