ramcharitmanas
✕

सोना 230 रुपए चमका, चांदी भी मजबूत

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (15:27 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 230 रुपए चमककर 39,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 110 रुपए की मजबूती के साथ बाजार बंद होते समय 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

विदेशों में सोना हाजिर 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,492.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर चमककर 1,493.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से आज सोने में मामूली तेजी रही।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हुई वार्ता को लेकर अब तक काफी सकारात्मक धारणा है, हालांकि वार्ता का सीमित विवरण ही सामने आ पाया है। इससे निवेशक पूंजी बाजार में निवेश के लिए तैयार हैं। इससे सोने की बढ़त सीमित रही।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

अगला लेख