Hanuman Chalisa
✕

सोना और महंगा, त्योहारी मांग से 39000 के पार

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (15:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में त्योहारी मांग आने से शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर करीब 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर 39220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 75 रुपए की मजबूती के साथ 46325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों में सप्ताहांत पर रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में पीली धातु में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। चांदी भी 75 रुपए की मजबूती के साथ 46325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर लुढ़ककर 1496.75 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.90 डॉलर की गिरावट में 1503.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.29 डॉलर टूटकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद से निवेशकों ने जोखिमभरे पूंजी बाजार में निवेश किया है। 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

हरिद्वार और ऋषिकेश का बदलेगा स्वरूप, 235 करोड़ रुपए की गंगा कॉरिडोर परियोजना से संवरेंगे घाट

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख