Daily Horoscope
✕

Weather update : देश के 5 राज्‍यों में नहीं थम रही बारिश, बिहार में अलर्ट

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (15:36 IST)
देश के 5 राज्‍यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। कहीं-कहीं भारी बारिश और उससे आई बाढ़ ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई हैं। महाराष्‍ट्र के पुणे जिले में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार में भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

देश के महाराष्‍ट्र, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और मध्‍य प्रदेश राज्‍यों में बारिश अभी भी थमती नहीं दिख रही है। कहीं-कहीं भारी बारिश और उससे आई बाढ़ ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई हैं। इसी दौरान पुणे में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

गुरुवार को पुणे में भारी बारिश हुई थी, जिससे नालों, नदियों में अचानक बाढ़ आ गई। मूसलधार बारिश के कारण दीवार गिरने की कई घटनाएं हुई। भारी बारिश की वजह से कई बड़ी और छोटी नदियों, बांधों और जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है।

बिहार में बारिश के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई जगहों पर रेल और आवागमन की अन्य सुविधाएं बाधित हैं। गंगा-गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। राजधानी पटना में 2 दिन से हो रही भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। पटना में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। राज्‍य के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आम लोगों को आपदा से निपटने के लिए तैयार और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य के बारिश की आशंका वाले 14 जिलों में एहतियातन अगले 2 दिनों तक स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित की है। उन सभी जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है, जिनके लिए अलर्ट हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भी पूरी स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के चलते जौनपुर जिले में जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों कच्चे मकान जमींदोज हो गए हैं। हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि जलमग्न है जबकि शहर में कई इलाके टापू की शक्ल में तब्दील हो गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद करने का आदेश दिया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में शुक्रवार को नदी में बह रही शराब की बोतलों को लूटने की होड़ मच गई वहीं विषाक्‍त शराब की आशंका से परेशान जिला प्रशासन लोगों को इसका सेवन न करने की हिदायत देते रहा। दरअसल, सतरिख इलाके के भानमऊ गांव से होकर गुजरने वाली दारावपुर नहर में ग्रामीणों ने शराब की भरी बोतलें पानी में बहती हुई देखी थीं।

गुजरात में इस साल 120 फीसदी से भी अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश के अधिकांश डैम लबालब हो गए हैं। अरब सागर में पैदा हुए कम दबाव के चलते राज्‍य में गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र व मध्य गुजरात में भारी बारिश हुई है जो कि शुक्रवार को भी जारी रही। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा में भारी बारिश होने से जनजीवन अस्‍त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण सड़क व रेलयात्रा पर भी प्रभाव पड़ा है। गुजरात में पिछले महीने हुई भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा था। सूरत, वलसाड़, वडोदरा, अहमदाबाद में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा हजारों लोगों को बचाया गया।

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर हिस्‍सों में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 12 अक्टूबर के बाद ही प्रदेश में मानसून की वापसी संभव है। बताया गया है कि अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'हिका' के कारण मानसून निष्क्रिय होने के बजाय सक्रिय हो गया है। बारिश से जुड़ी ऐसी ही एक घटना में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बाढ़ के दौरान पिकनिक मनाने गए 2 युवकों में से एक बह गया, वहीं दूसरे को समय रहते बचा लिया गया।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

अगला लेख