dharma sangrah
✕

सोना हुआ मजबूत, चांदी 650 रुपए उछली

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (15:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से त्योहारी मांग आने से सोना मंगलवार को 175 रुपए चमककर करीब 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 38945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 650 रुपए की छलांग लगाकर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 48500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

विदेशों में पीली धातु में मामूली गिरावट रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.25 डॉलर फिसलकर 1522.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में सोमवार को यह 1526.80 डॉलर प्रति औंस के 2 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा था। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर की गिरावट में 1529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन द्वारा व्यापार युद्ध को लेकर वार्ता में सकारात्मक प्रगति के संकेत से पीली धातु में नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 18.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख