Daily Horoscope
✕

सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी भी उछली, जानिए कितने बढ़े भाव...

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (17:08 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 930 रुपए चमककर 35800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 300 रुपए उछलकर 39200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वर्ष 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद पहली बार सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद से देश में कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।

विदेशों में गुरुवार को पीली धातु में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 0.65 प्रतिशत चढ़कर 1,406.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1397.50 डॉलर प्रति औंस पर पड़ा रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.22 प्रतिशत चमककर 15.13 डॉलर प्रति औंस बोली गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 930 रुपए चमककर 35800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 35,630 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

8 ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 27,400 रुपए के भाव पर रही। चांदी हाजिर 300 रुपए बढ़कर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस तेजी से चांदी वायदा बढ़कर 38356 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख