Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े भाव

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (17:23 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और खुदरा जेवराती मांग आने से समर्थन पाकर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 300 रुपए की छलांग लगाकर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त में 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 7.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,295.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.50 डॉलर की तेजी में 1,299.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक मैक्सिको के सभी उत्पादों पर पांच प्रतिशत का टैरिफ लगाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की धमकी से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है।

ट्रंप की आर्थिक नीति को निवेशक जोखिमभरे निवेश के लिए खतरा मान रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावनाओं ने भी सोने को मजबूती दी है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती के कारण पीली धातु की चमक सीमित रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए चमककर 17 मई के  बाद के उच्चतम स्तर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

सिक्का निर्माताओं के उठाव में तेजी आने से चांदी हाजिर 150 रुपए की बढ़त लेकर 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 295 रुपए चढ़कर 36,390 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख