Daily Horoscope
✕

सोना साल के निचले स्तर पर, चांदी भी हुई कमजोर

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (16:29 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु के साल के निचले स्तर तक उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 385 रुपए लुढ़ककर वर्ष के निचले स्तर 32,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 105 रुपए टूटकर 38,245 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

विदेशी बाजारों में मंगलवार दोपहर बाद सोने में रही बड़ी गिरावट का असर स्थानीय बाजार में गुरुवार को देखा गया। बुधवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार बंद रहा था। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर गुरुवार को वहां एक समय 1,270.99 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया, जो 27 दिसंबर 2018 के बाद का इसका निचला स्तर है, हालांकि बाद में कुछ सुधरता हुआ यह 0.85 डॉलर की बढ़त में 1,274.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,277 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों से निवेशकों ने सोने को छोड़कर शेयरों में पैसा लगाया है। इससे पीली धातु का भाव टूटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 14.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख