Daily Horoscope
✕

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी हुई कमजोर

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (17:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट और आभूषण निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपए लुढ़ककर करीब साढ़े महीने के निचले स्तर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 80 रुपए टूटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर उतर गया। सोना हाजिर तीन डॉलर की गिरावट में 1,287.15 डॉलर प्रति औंस बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर कमजोर होकर 1,290.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन के निर्यात के अच्छे आंकड़े आने और अमेरिका के साथ उसके व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीद से निवेशकों ने पीली धातु की बजाय शेयर में निवेश किया। इससे एशियाई शेयर बाजार नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए और सोने पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

अगला लेख