Hanuman Chalisa

अच्छे मानसून के पूर्वानुमान से बाजार चढ़ा, बढ़त में रहा सेंसेक्‍स

सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (17:04 IST)
मुंबई। अच्छे मानसून के पूर्वानुमान तथा विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन लिवाली का जोर रहा और मुख्य सूचकांक करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.73 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त में 38,905.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,690.35 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 2 अप्रैल के बाद का उच्चतम बंद स्तर है।

मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पश्चिम मानसून का पहला पूर्वानुमान जारी किया। इसमें मानसून के सामान्य रहने तथा दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत बारिश होने की बात कही गई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती की उम्मीद है। इस घोषणा से घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर सात फीसदी से ज्यादा चढ़े। अच्छे तिमाही परिणाम से टीसीएस में पौने पांच फीसदी और कोल इंडिया में साढ़े चार फीसदी की बढ़त देखी गई। टाटा स्टील के शेयर भी करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त में रहे। उम्मीद से कमजोर तिमाही परिणाम के कारण इंफोसिस के शेयर करीब तीन फीसदी लुढ़क गए।

धातु समूह में सबसे ज्यादा सवा दो फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से तेल एवं गैस समूह में गिरावट रही। सेंसेक्स 38.43 अंक चढ़कर 38,805.54 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में बना रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 38,780.08 अंक और उच्चतम स्तर 38,976.58 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 138.73 अंक ऊपर 38,905.84 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 11 के लाल निशान में रहे।

निफ्टी भी 23.55 अंक की बढ़त में 11,667 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,648.25 अंक के दिवस के निचले और 11,704.60 अंक के उच्चतम स्तर को छूता हुआ यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 46.90 अंक चढ़कर 11,690.35 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे तथा अन्य 20 के लाल निशान में बंद हुए।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत चढ़कर क्रमश: 15,501.89 अंक और 15,115.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,800 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,455 के शेयरों में लिवाली और 1,128 में बिकवाली का जोर रहा जबकि 217 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव से होते हुए अंत में अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख