Hanuman Chalisa
✕

कमजोर जेवराती मांग से सोना लुढ़का, चांदी भी टूटी, ये रहे भाव...

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (15:52 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में नरमी के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 175 रुपए की गिरावट में 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.70 डॉलर टूटकर 1,304.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा 5.40 डॉलर फिसलकर 1,308.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का विवरण जारी होने से यह स्पष्ट हो गया कि वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता में फेड आगे भी ब्याज दरों में तेज वृद्धि से बचेगा। इससे दुनिया की अन्य प्रमुख मद्राओं के बास्केट में डॉलर कमजोर हुआ है।

कमजोर डॉलर से सोने की गिरावट कुछ कम रही और यह 1,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की गिरावट में 15.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख