Hanuman Chalisa
✕

कमजोर जेवराती मांग से सोना लुढ़का, चांदी भी टूटी

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (16:38 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना 235 रुपए लुढ़ककर 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी 660 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ साढ़े तीन महीने के निचले स्तर 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने से सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 2.18 डॉलर चढ़कर 1,300.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.50 डॉलर की बढ़त में 1,304.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर आंकड़े आने की वजह से डॉलर में नरमी आई है। इससे सोना मजबूत हुआ है। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमत चढ़ती है।

विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में ग्राहकी उतरने से सोना स्टैंडर्ड 235 रुपए टूटकर 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से उसमें बड़ी गिरावट रही। चांदी हाजिर 660 रुपए लुढ़ककर 25 दिसंबर के बाद के निचले स्तर 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। भविष्य में ग्राहकी आने की उम्मीद में चांदी वायदा 80 रुपए चढ़कर 37,830 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए फिसलकर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख