sundarkand
✕

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना लुढ़का, चांदी में रही नरमी

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (15:31 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए लुढ़ककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 20 रुपए की गिरावट में 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत की गिरावट में 1,290.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस एक समय यह तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.35 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था।

जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,295.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.2 प्रतिशत की नरमी के साथ 15.11 डॉलर प्रति औंस बिकी।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मार्च में चीन का औद्योगिक उत्पादन चार महीने में पहली बार बढ़ा है। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी आई है और सोने की चमक घटी है। आमतौर पर शेयर बाजार और पीली धातु में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख