Hanuman Chalisa
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (15:19 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग की सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन की गिरावट में 30 रुपए फिसलकर 34,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 300 रुपए लुढ़ककर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,312.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर चमककर 1,315.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। हालांकि अमेरिका-चीन की बातचीत को लेकर निवेशकों में सकारात्मक धारणा रहने से इसकी बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.084 डॉलर की तेजी के साथ 15.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग घटने से सोना 30 रुपए फिसलकर 34,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 33,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 26,100 रुपए पर स्थिर रही।
 
औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर भी 300 रुपए लुढ़ककर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 205 रुपए टूटकर 39,625 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख