dharma sangrah
✕

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना रहा स्थिर, चांदी टूटी

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (16:40 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुधार के मिलेजुले प्रभाव के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 33,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 210 रुपए लुढ़ककर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


विदेशों में मजबूत डॉलर के प्रभाव से सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 4.05 डॉलर टूटकर 1,279.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.90 डॉलर की नरमी के साथ 1,279.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में मजबूती से सोना कमजोर पड़ा है। डॉलर में तेजी से दुनिया की अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए पीली धातु का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग में कमी आती है और सोना सस्ता होता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग मजबूत रही। हालांकि विदेशी बाजारों के दबाव के कारण इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोना स्टैंडर्ड 33,210 रुपए और सोना बिटुर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 25,500 रुपए पर स्थिर रही।

वैश्विक दबाव के साथ औद्योगिक मांग कमजोर होने से चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 210 रुपए लुढ़ककर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 190 रुपए टूटकर 38,995 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख