Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी रही स्थिर

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (17:12 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही घटबढ़ के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए चमककर 33200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी के सामान्य रहने से चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।


विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर की तेजी के साथ 1,282.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.4 डॉलर लुढ़ककर 1,282.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले की संभावना ने पीली धातु की चमक तेज कर दी है लेकिन दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर टिके रहने से इस पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए की बढ़त के साथ आज 33,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 33,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,500 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी वायदा हालांकि 60 रुपए की गिरावट के साथ 39,140 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख