Daily Horoscope
✕

वैश्विक तेजी से सोना रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी भी चमकी

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (16:05 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए चमककर रिकॉर्ड स्तर 33,190 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने में यह लगातार तीसरी बढ़त है। चांदी के दाम भी लगातार तीसरे दिन बढ़े। यह 300 रुपए की छलांग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


ब्रेग्जिट को लेकर बनी असहज स्थिति के कारण विदेशी बाजार में पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर 1.60 डॉलर चढ़कर 1,290.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर की बढ़त में 1,289.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन की संसद द्वारा ब्रेग्जिट के फैसले के खिलाफ मतदान से स्थिति अनिश्चित हो गई है। इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख