Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर में दहशत, स्नो सुनामी की चेतावनी

सुरेश डुग्गर
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (15:33 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में अगले 5 दिन भयानक होंगे क्योंकि जबरदस्त हिमपात और हिमस्खलन अर्थात स्नो सुनामी की चेतावनी दी गई है। लोगों को घरों के भीतर रहने को भी कहा गया है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से अगले 5 दिन तक राज्य में भारी हिमपात हो सकता है। इस हिमपात के कारण कश्मीर घाटी में हवाई और सड़क व रेल यातायात बाधित रह सकते हैं।
 
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि जम्मू कश्मीर में 19 जनवरी से 23 जनवरी के बीच एक प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। यह पश्चिमी विक्षोभ 22 जनवरी को अपने चरम पर होगा और इस दौरान घाटी में भारी हिमपात होने की आशंका है। इस दौरान उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में होगा और मैदानी इलाके भी ठंड से कांप उठेंगे।
 
उन्होंने घाटी के लोगों को इस भारी बर्फबारी के दौरान ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़े तैयार, जूते-मोजे, खाने का सामान आदि रखने की सलाह दी है। इस दौरान परिवहन व्यवस्था चरमरा सकती है, इसलिए जनजीवन प्रभावित हो सकता है, ऐसे में पहले से किए गए ये इंतेजाम उन्हें मदद करेंगे।
 
पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए राज्य में सक्रिय रहेगा, लेकिन अभी से ही श्रीनगर सहित घाटी में आसमान में बादलों का डेरा है। सूर्य की तपिश भी महसूस नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है, जिससे तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है।
 
घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि से गुजर रही है, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। श्रीनगर में मंगलवार को तापमान -2.1 डिग्री, पहलगाम में -4.2 और गुलमर्ग में -6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
लद्दाख के द्रास में तापमान शून्य से 16.2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान भी शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उधर जम्मू में 6.2, कटरा में 7, बनिहाल में 1.6 और भदरवाह में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
 
इस बीच, कश्मीर के मंडलायुक्त ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को हिमपात से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने या पैदल यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख