dharma sangrah
✕

मजबूत वैश्विक रुख से सोना चढ़ा, चांदी भी हुई मजबूत

Updated: बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (16:36 IST)
नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने की तरह चांदी भी 125 रुपए की मजबूती के साथ 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,273.90 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.68 प्रतिशत के लाभ के साथ 14.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 35,500 रुपए और 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में सोना 300 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

चांदी हाजिर 125 रुपए की बढ़त के साथ 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 140 रुपए की बढ़त के साथ 37,681 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख