ramcharitmanas
✕

सोना महंगा हुआ, चांदी भी 800 रुपए चमकी

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (16:13 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के कारण जेवराती मांग में तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए की छलांग लगाकर एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने तथा औद्योगिक मांग निकलने से चांदी 800 रुपए चमककर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते सप्ताह पीली धातु की मांग बढ़ी रही। सप्ताहांत पर लंदन का सोना हाजिर 8.55 डॉलर की बढ़त के साथ 1,248.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी शुक्रवार को 10.40 डॉलर चढ़कर 1,254.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के उम्मीद से कमतर रहे रोजगार आंकड़े के कारण दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर लुढ़क गया। डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों का रुझान पीली धातु में अधिक रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी शुक्रवार को 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 14.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख