dharma sangrah
✕

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी उछली

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:51 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच कम भाव पर खुदरा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 350 रुपए रुपए की छलांग लगाकर 32,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 450 रुपए उछलकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.15 डॉलर की तेजी में 1,213.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.70 डॉलर की तेजी में 1,213.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
इस दौरान चांदी 0.58 डॉलर की बढ़त में 14.91 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ा है। स्थानीय बाजार में गत दिवस सोने के एक माह से अधिक के निचले स्तर पर आने से खुदरा जेवराती मांग में तेजी आई है जिससे पीली धातु की चमक बढ़ी है। हालांकि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना के कारण पीली धातु की चमक सीमित रही है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख