ramcharitmanas
✕

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:44 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिली सकारात्मक खबरों के बीच पूंजीगत वस्तु और रियल्टी समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 118.55 अंक की तेजी के साथ गुरुवार को 35,260.54 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 40.40 अंक की छलांग लगाकर 10,616.70 अंक पर बंद हुआ।


कई व्यापारिक सुधारों की अमेरिका की मांग का चीन द्वारा लिखित जवाब देने की खबरों से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाएं कम हो रही हैं, जिससे एशियाई बाजारों में निवेशक का मनोबल बढ़ा है। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच तनातनी कम होने की संभावना को मजबूती मिली है, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका कम हो रही है।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.36, हांगकांग का हैंगशैंग 1.75 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.97 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ जबकि जापान के निक्की में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती के बल पर सेंसेक्स तेजी के साथ 35,145.75 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 35,402.00 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। कारोबार के उत्तरार्द्ध में यस बैंक के शेयरों में आई तेज गिरावट से सेंसेक्स भी लुढ़कता हुआ 35,118.42 अंक के दिवस के निचले स्तर तक आ गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.34 प्रतिशत की छलांग लगाकर 35,260.54 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां तेजी में और 13 गिरावट में रहीं।

निजी क्षेत्र के यस बैंक के गैर कार्यकारी स्वतंत्र अध्यक्ष अशोक चावला के बुधवार को पद से इस्तीफा देने की खबरों से आज बैंक को सेंसेक्स में सबसे अधिक नुकसान हुआ। बैंक के शेयरों की कीमत में सर्वाधिक 7.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक ने गत माह ही बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने की दिशा में कोई राहत से इनकार कर दिया था।

केंद्रीय बैंक के निर्देश के अनुसार यस बैंक को अगले साल एक फरवरी तक नया सीईओ नियुक्त करना है। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह तेजी के साथ 10,580.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,557.50 अंक के दिवस के निचले और 10,646.50 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.38 प्रतिशत की गिरावट में 10,616.70 अंक पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझोली कंपनियों में अधिक लिवाली रही जबकि छोटी कंपनियों में स्थिरता का माहौल रहा। बीएसई का मिडकैप 0.74 प्रतिशत यानी 110.53 अंक की तेजी के साथ 14,992.48 अंक पर और स्मॉलकैप 0.30 अंक की तेजी के साथ 14,548.04 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,735 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,498 में गिरावट और 1,098 में तेजी रही जबकि 139 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख