shradh paksha
✕

कमजोर मांग से सोने में तेजी थमी, चांदी भी लुढ़की

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (16:20 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख एवं स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने में तीन दिन से जारी तेजी थम गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 70 रुपए गिरकर 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए घटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


डॉलर में मजबूती और दुनियाभर के शेयर बाजार में सुधार से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की मांग कमजोर दिखी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग से भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को सोना 0.50 प्रतिशत गिरकर 1,218.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 शुद्धता वाला सोना क्रमश: 70-70 रुपए गिरकर 32,050 रुपए और 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इससे पहले तीन दिन में सोना 470 रुपए चढ़ा था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर ही टिकी रही।

चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 10 रुपए चढ़कर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000रुपए तथा 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

अगला लेख