dharma sangrah
✕

सोना लुढ़का, चांदी में भी मामूली गिरावट

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (16:58 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने के दाम में तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में देखा गया, जहां पीली धातु 220 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी 50 रुपए फिसलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को वहां सोना 1.2 प्रतिशत टूट गया। यह अगस्त 2015 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। कारोबार के दौरान एक समय सोना हाजिर 1,183.19 डॉलर प्रति औंस पर भी आ गया था। आज वापसी करता हुआ यह हालांकि 1.20 डॉलर की बढ़त में 1,188.90 डॉलर प्रति औंस बिका।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी मंगलवार को 3.8 डॉलर की मजबूती के साथ 1,192.4 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कुल मिलाकर सोने का परिदृश्य अभी बेहतर बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा चीन का विकास अनुमान घटाने से आज एशिया बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। इससे पीली धातु में थोड़ा सुधार देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की बढ़त में 14.39 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख