shradh paksha
✕

कमजोर मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी में रहा उछाल

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (15:55 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की फीकी पड़ी चमक और ऊंचे भाव पर खरीदारी कम होने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए लुढ़ककर 31650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग में आई तेजी से चांदी 460 रुपए की छलांग लगाकर डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 38750 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.72 डॉलर की गिरावट में 1200.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर की गिरावट में 1204.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।


बाजार विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आज देर शाम खत्म होने वाली बैठक के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करने का निर्णय ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी में 14.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख