Hanuman Chalisa
✕

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (16:26 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रहे उतार-चढाव के बीच डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट और खुदरा जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान हालांकि औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी 50 रुपए की गिरावट में 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.15 डॉलर की गिरावट में 1,198.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.90 डॉलर की बढ़त में 1,203.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में पीली धातु की कीमतों पर दो विपरीत कारकों का असर है। चीन द्वारा टैरिफ के मुद्दे को लेकर अमेरिका के साथ होने वाले मध्य स्तरीय वार्ता रद्द करने की रिपोर्ट के दबाव में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर कमजोर पड़ा है। डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है।

हालांकि इस सप्ताह अमेरिका के फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक के मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करने का निर्णय ले सकता है। ब्याज दर बढ़ने की स्थिति में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घट जाता है।

स्थानीय बाजार में भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण पीली धातु की मांग बढ़ी है। शनिवार को इसके दाम में रही गिरावट से खुदरा जेवराती मांग में सुधार हुआ है, जिससे इसके दाम चढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 14.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख