biodatamaker
✕

अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल बहुत ज्यादा आ रहा है तो क्या करें, जानिए 5 खास बातें...

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (19:21 IST)
युवाओं में क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन और लोकल मार्केट से सामान खरीदने का चलन इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट और रिवॉर्ड पाइंट हर किसी को सहज ही आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में कई बार व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेता है और उसका बिल बहुत बढ़ जाता है। इस स्थिति में उसे कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
 
समय पर करें बिल का भुगतान : क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने का थंब रूल तो यह है कि समय पर इसके बिल का भुगतान कर दें। पूरा भुगतान नहीं करने की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा भुगतान करें। इससे आप जल्द ही इस समस्या से मुक्ति पा लेंगे। अगर आप ऐसा करने में विफल रहते हैं तो आप पर भारी पेनल्टी लगाई जा सकती है। 
 
मिनिमम ड्यू का भुगतान जरूर करें : अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम मिनिमम ड्यू का भुगतान तो कर ही दें। हालांकि मिनिमम ड्यू का भुगतान करने पर भी आपको फाइनेंशियल चार्जेस का भुगतान करना होगा पर वह बिल का भुगतान नहीं करने की अपेक्षा कुछ कम होगा। 
 
संयम से काम लें, सही प्लानिंग करें : क्रेडिट कार्ड बिल बहुत ज्यादा होने पर आप घबराए नहीं, संयम से काम लें। सही प्लानिंग के साथ काम करें। इस अगर आप लक्ष्य निर्धारित करते हुए सही तरीके से भुगतान करते हैं तो जल्द ही इस समस्या मुक्ति पा लेंगे। 
 
महंगी वस्तु खरीदने पर उसकी EMI करवा लें : अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई महंगी वस्तु खरीदी है तो तुरंत उसकी ईएमआई करवा लें। इसके बाद ईएमआई का भुगतान समय पर करें, इससे आपका भुगतान भी हो जाएगा और ज्यादा ब्याज तथा चार्जेस से मुक्ति भी मिल जाएगी। 
 
सेटलमेंट न करें, बिल का भुगतान करें : किसी ने कहा है कि जितनी चादर हो पैर उतने ही फैलाने चाहिए। लेकिन किसी कारणवश अगर बिल ज्यादा हो भी गया तो किसी भी हाल में बिल के सेटलमेंट का विचार न करें और पूरा भुगतान करें। क्रेडिट कार्ड कंपनियां बहुत चालाक होती हैं, वह अपना पैसा तो निकाल ही लेती हैं और सेटलमेंट के चक्कर में आपका सिविल भी खराब कर देती हैं। इससे आपको भविष्य में लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख