biodatamaker
✕

बुरहानपुर में कार से 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (18:31 IST)
बुरहानपुर। महाराष्ट्र की ओर से आई एक कार से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र में 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त करने के साथ ही कार सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंतरप्रांतीय इच्छापुर-इंदौर राजमार्ग पर आसीरगढ़ में शुक्रवार रात जांच के दौरान पुलिस को महाराष्ट्र से आई एक कार से 3 लाख 42 हजार रुपए मिले हैं। पुलिस ने कार सवार जलगांव के 3 लोगों को हिरासत में लेकर कार और नकदी जब्त कर ली। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के चलते पुलिस की जांच के दौरान यह कार पकड़ाई है।
 
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि महाराष्ट्र की विभिन्न सहकारी शकर कारखानों में मजदूरों की पूर्ति के लिए जलगांव के लेबर ठेकदार नरेन्द्र अहिरवार, धर्मराज और साईंराम चौहान यह राशि लेकर धूलकोट खंड के मजदूरों को अग्रिम भुगतान के लिए आए थे। पुलिस ने यह मामला जांच के लिए आयकर विभाग को दिया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख